प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर हुई गोष्ठी

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत रुद्रप्रयाग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह की अध्यक्षता में प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से बलूनी सेवा इन्टरनेशनल द्वारा प्लास्टिक मुक्त करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने और वैकल्पिक रूप में बांस के चम्मच, बोतल, जूट के थैले आदि का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया। जिपंअ अमरदेई शाह ने सभी जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं आम जनमानस को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए स्कूली बच्चों, बाजारों एंव गांवों में अधिक से अधिक संख्या में व्यापक रुप से जनजागरुकता अभियान चलाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सिमल्टी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, नगरपालिका रुद्रप्रयाग, नगरपंचायत ऊखीमठ, तिलवाडा, अगस्त्यमुनि एवं विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार संघ अध्यक्ष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *