जुआ खेलते हुए पांच गिरफ्तार
पिथौरागढ़। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने चौनाला में छापेमारी की। इस दौरान पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
