मारपीट का मुकदमा दर्ज किया
चमोली। सिलंगा ग्राम पंचायत के उपग्राम सिलंगाखाल में मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है। थाना अध्यक्ष मनोज नैनवाल का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। सिलंगा गांव निवासी कमल सिंह ने बताया कि वह 13 अक्तूबर को अपनी मौसी के गांव सिलंगा खाल गए हुए थे। इस बीच रात करीब साढ़े बारह बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी मौसी एवं उन पर हमला कर मारपीट की। इनकी संख्या 6-7 थी। संघर्ष करने के उपरांत ये सभी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जिस कारण वो उनकी पहचान नहीं कर पाए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज नैनवाल का कहना है कि वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की पड़ताल के उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
