भर्ती घपलों की सीबीआई जांच को एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
रुद्रप्रयाग
कांग्रेस पार्टी ने यूकेएसएसएससी भर्ती घपलों सहित युवा बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने व विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी जखोली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। सोमवार को कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी के नेतृत्व में एसडीएम जखोली के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में कांग्रेसियों ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की शीघ्र उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराये जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही जांच न करायी गयी तो जखोली से विशाल जनांदोलन शुरू किया जायेगा। कांग्रेसियों ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारों के हितों के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार आम युवा बेरोजगारों का हित चाहती है तो शीघ्र ही यूकेएसएसएसी सहित अन्य भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच नहीं करती है,तो कांग्रेस शीघ्र ही विकासखण्ड मुख्यालय जखोली से उत्तराखंड राज्य आंदोलन की तर्ज पर यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले व विधानसभा में बैकडोर एंट्री की सीबीआई जांच कराई जाने को लेकर जनता व युवा बेरोजगारों के साथ विशाल जनांदोलन शुरू करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी,पूर्व प्रधान भीम सिंह नेगी,हयात सिंह राणा,त्रिलोक सिंह रौतेला,रमेश पंवार,सुंदर सिंह सिंगवाल,जबर सिंह रावत,वीर सिंह कठैत,केदार सिंह कठैत,गिरीश नेगी,हरीश जोशी,अनिल भट्ट आदि मौजूद थे।
