सीएम धामी करेंगे आज भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास
पिथौरागढ़
सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार यानि आज धारचूला पहुंचेंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार वे यहां पहुंचकर छारछुम में काली नदी पर भारत व नेपाल को जोड़ने के लिए बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। इस पुल की लंबाई 110 मीटर होगी। वे सुबह 10 बजे सेना के हेलीपैड पहुंचेंगे। तीन घंटे यहां रुकने के बाद वे देहरादून को रवाना होंगे।
