गुंडा एक्ट का आरोपी छह माह के लिए तड़ीपार
पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने गुंडा एक्ट के एक आरोपी को छह माह के लिए जनपद से तड़ीपार किया है। सोमवार को थानाध्यक्ष हेम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने बेरीनाग बेलकोट हाल टी स्टेट निवासी जीवन कार्की को जिले की सीमा सेराघाट से बाहर छोड़ा। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समय तक जनपद में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी है।
