यातायात नियमों के उल्लंघन पर हुए मई महीने में 630 चालान

रुद्रप्रयाग। जनपद में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यातायात नियम तोड़ने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। मई महीने में परिवहन विभाग क प्रवर्तन दल ने विभिन्न धाराओं में कुल 630 चालान किए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेंद्र विराटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना हेलमेट के वाहन संचालन करने पर 19 चालान, बिना सीट बेल्ट में 42 चालान, ओवरलोड सवारी यात्री वाहन में 59 चालान, ओवर स्पीड में 53 तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 4 चालान किए गए। ओवरलोड सवारी भार वाहन में 38 तथा प्राइवेट वाहन का व्यवसायिक रूप में किए जा रहे प्रयोग को लेकर 14 चालान सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान किए गए हैं। कहा कि चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *