बिजली चोरी में 19 लोगों पर केस दर्ज

 

रुड़की। ऊर्जा विभाग की टीम ने कस्बा झबरेड़ा के भक्तों वाली व लाठरदेवा हुण में छापे मारकर 19 लोगों को विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। झबरेड़ा में स्थित विद्युत सब स्टेशन पर कार्यरत अवर अभियंता जम्मल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने कस्बा झबरेड़ा भक्तोंवाली व लाठरदेवा हुण में छापे मारकर विद्युत लाइन पर विद्युत केबल डालकर चोरी करने वाले अमीर हसन, साजिद, हारून, विजय, अजय, सुदेश, पूनम, घसीटू, कमलेश, अतर सिंह, फकीरचंद, पदम सिंह, गुलबहार, जुल्फिकार, याकूब, नितिन, संजय, अंजेश व ओमवीर को रंगे हाथों पकड़ लिया। सभी विद्युत लाइन पर केबल डालकर विद्युत चोरी कर रहे थे। चोरी करने वाले सभी लोगों के विद्युत केबल विभाग द्वारा जब्त कर लिया गए हैं। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर विद्युत चोरी के मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *