1सप्ताह में 7 डिग्री लुढ़का पारा

पिथौरागढ़। सीमांत में बारिश से पारा तेजी से लुढ़का है। 1 हफ्ते में यहां का तापमान 7 डिग्री लुढ़का है, जिससे लोगों को खासी राहत मिली है। गर्मी का असर कम हो गया है और सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। बीते 13 जून को यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकार्ड गिया गया था, वहीं मंगलवार को यह तापमान 26 डिग्री पहुंच गया है। सीमांत में बीते दिनों पारा खासा उछाल मारने लगा था। हालात यह थे कि पिथौरागढ़ में भी तापमान 33 डिग्री पहुंच गया था, जिससे प्रचंड गर्मी से लोग खासे परेशान थे। लेकिन प्री मानसून की दस्तक से लोगों को खासी राहत मिली है। बारिश के बाद पारा तेजी से लुढ़का है। एक हफ्ते में तापमान सात डिग्री घटा है, जिससे गर्मी का असर खासा कम हो गया है। इससे लोगों को राहत है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 जून को यहां इस वर्ष अब तक का सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को यह छह डिग्री घटकर 27 पहुंच गया है। जनपद के कई हिस्सों में हल्की बारिश जारी है। उम्मीद है कि बारिश की अधिकता के बाद तापमान और गिरेगा।
जिले में बीते दिनों की अपेक्षा तापमान खासा गिरा है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। एक हफ्ते में बारिश से करीब 7 डिग्री तापमान कम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *