संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा लापता
काशीपुर। घर से बाजार गई 62 वर्षीय वृद्ध महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बांसफोड़ान निवासी फहीम पुत्र अब्दुल वाहिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीती 27 अप्रैल को उसकी मां जुमरत घर से बाहर किसी काम से गई थी। वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर वृद्धा की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। घर के आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
