स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद
देहरादून। भाजपा आंबेडकरनगर मंडल ने सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। आजादी अमृत महोत्सव के तहत विधायक खजान दास और मेयर सुनील उनियाल गामा ने विकास यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अनूप गोयल, पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष रवि कुमार, अनिल शर्मा, हिमेश, लव अग्रवाल, मनोज सिंघल, ऋषभ पाल, रानी आर्य, प्रवीण शर्मा, विशाल कुमार, विमला गौड, अनीता गर्ग, आदेश गुप्ता, संजय चौहान, सुनील तिवारी, अंकुर जैन, सत्यम शर्मा, प्रमोद भट्ट, मुकेश प्रजापति, अशोक राठौड आदि मौजूद रहे।
