मायावती को जांच एजेंसियों का डर दिखाकर कर दिया साइलेंट तब जीती भाजपा – शिवसेना

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा की जीत को लेकर शिवसेना ने भगवा पार्टी के खिलाफ तीखा हमला बोला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर बसपा प्रमुख मायावती पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसमें लिखा गया है कि यूपी चुनावों में बसपा की उपस्थिति महज औपचारिकता थी। पार्टी प्रमुख मायावती को चुनावों से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया। मायावती की बसपा यूपी चुनाव से भाग गई और उनके वोटों को भारतीय जनता पार्टी की ओर मोड़ दिया गया। संपादकीय में कहा गया है, ष्मायावती कभी उत्तर प्रदेश की राजनीति में रोड़ा बनकर घूमती थीं, लेकिन अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रीय एजेंसियों से दबाव बनाकर उन्हें चुनाव से दूर रहने के लिए मजबूर कर दिया गया। जिस पार्टी ने कभी उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सत्ता हासिल की थी, उसने राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से केवल एक पर जीत हासिल की है। क्या कोई इसे स्वीकार कर सकता है उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा की जीत को लेकर शिवसेना ने भगवा पार्टी के खिलाफ तीखा हमला बोला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर बसपा प्रमुख मायावती पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसमें लिखा गया है कि यूपी चुनावों में बसपा की उपस्थिति महज औपचारिकता थी। पार्टी प्रमुख मायावती को चुनावों से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया। मायावती की बसपा यूपी चुनाव से भाग गई और उनके वोटों को भारतीय जनता पार्टी की ओर मोड़ दिया गया। संपादकीय में कहा गया है, ष्मायावती कभी उत्तर प्रदेश की राजनीति में रोड़ा बनकर घूमती थीं, लेकिन अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रीय एजेंसियों से दबाव बनाकर उन्हें चुनाव से दूर रहने के लिए मजबूर कर दिया गया। जिस पार्टी ने कभी उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सत्ता हासिल की थी, उसने राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से केवल एक पर जीत हासिल की है। क्या कोई इसे स्वीकार कर सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *