हर दो-दो घंटे में बढ़ता दिखा मतदान का रुझान
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में मतदान को लेकर सुबह दिन और सायं तक मतदान प्रतिशत का रुझान बदलता दिखा। रुद्रप्रयाग विस क्षेत्र में सुबह मतदान प्रतिशत कम रहा जबकि केदारनाथ में सुबह मतदान प्रतिशत बढ़ता रहा। हालांकि दोपहर बाद दोनों क्षेत्रों में मतदाओं के बड़ी संख्या में आकर वोट दिया जिससे रुझान में भी तेजी आई।
रुद्रप्रयाग विस में सुबह 9 बजे तक 5.69 फीसदी और केदारनाथ विस में 5.17 फीसदी मतदान हुआ। जबिक 11 बजे यह प्रतिशत क्रमश: 19.96 और 18.90 रहा। इसके बाद 1 बजे मतदान प्रतिशत फिर क्रमश: 34.16 और 35.40 फीसदी रहा। इसके बाद मतदान प्रतिशत में लगातार बृद्धि होती रही तो देर सांय तक बढ़ता ही रहा। बाद में मतदाताओं ने मतदान के प्रति अच्छा रुझान रखा।
