कोविड नियमों का पालन करने को जागरूक किया
ऋषिकेश। छिद्दरवाला में पुलिस ने लोगों को कोविड नियमों का पालन करने को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने बताया की विस चुनाव को लेकर आचार संहिता भी लागू है। लिहाजा आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। साथ कोविड नियमों का अनिवार्य रूप से पालन हो। मौके पर रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी मौजूद रहे।
