सेवादल कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा

 

चम्पावत। चम्पावत में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान का गायन किया। बाद में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने सेवादल के कार्यों की सराहना की। रविवार को कांग्रेस कैंप कार्यालय में सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि माह के अंतिम रविवार को तिरंगा फहराने की कांग्रेस सेवादल की परंपरा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, सेवादल प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा, प्रदेश युवा सचिव चिराग फर्त्याल, जिला कोषाध्यक्ष मयूख सिंह चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, अशोक कार्की, जगदीश जोशी, बालादत्त थ्वाल, विमल साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *