पिताजी चाहते थे कि इंजीनियर बनूं:विक्की कौशल

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि उनके पिता चाहते थे कि वो इंजीनियरिंग को पेशे के तौर पर अपनाएं, लेकिन उन्होंने खुद महसूस किया कि यह वह क्षेत्र नहीं है जहां वह कुछ अच्छा कर सकते हैं।
प्रसिद्ध साहसी बेयर ग्रिल्स के साथ इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स पर बातचीत के दौरान, अभिनेता ने साझा किया, दरअसल मैं एक इंजीनियरिंग का छात्र रहा हूं और अपने बच्चे को इंजीनियर बनते देखकर पिताजी बहुत खुश थे, क्योंकि मेरे से पहले मेरे परिवार में किसी ने भी 9 से 5 की नौकरी नहीं की है, जहां उन्हें मासिक वेतन चेक और वीकेंड में छुट्टी मिलती है ताकि वे परिवार के साथ समय की योजना बना सकें।
हिंद महासागर में अपने अभियान के दौरान, विक्की ने अपने डर को दूर करने की कोशिश की और यहां तक कि पहली बार एक कच्चा केकड़ा खाने की भी कोशिश की।
उन्होंने आगे कहा, मैं वास्तव में अपने जीवन में कभी समुद्र के पानी में नहीं गया। यहां तक कि गहरे समुद्र के पानी में भी नहीं। कभी नहीं! मैं समुद्र के पानी में पहली बार जा रहा हूं, मुझे मेरे डर से छुटकारा मिल जाएगा।
इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स 12 नवंबर को डिस्कवरी प्लस पर स्ट्रीम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *