राजनंदिनी को जेईई एडवांस परीक्षा में मिली सफलता

नई टिहरी।

जाखणीधार कोट गांव की राजनंदिनी परमार ने जेईई एडवांस परीक्षा में 915 वीं रैंक हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर परिजनों व स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। पिता रविंद्र परमार ने बताया कि वर्ष 2020 में राजनंदिनी ने जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल से सीबीएसई इंटर की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। राजनंदनी के पिता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई में शिक्षक और माता गृहणी हैं। बताया वह कम्प्यूटर सांइस से इंजीनियरिंग करना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *