मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

देहरादून।

उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति आवाहन पर अट्ठारह मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण संचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।मंगलवार को तपोवन रायपुर स्थित युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय परिसर में कर्मचारियों ने बहिष्कार के साथ ही प्रदर्शन कर बैठक की। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि सरकार से कर्मियों की अट्ठारह मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था। लेकिन अभी तक उसमें कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय बैठक कर मांगों पर विचार किया जाना चाहिए। कार्य बहिष्कार में समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक विक्रम सिंह नेगी, विभागीय सेवा संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश भटनागर, सरंक्षक आरएस कैन्तुरा, संयुक्त सचिव पूर्णानंद जोशी, कोषाध्यक्ष सोनम राणा, सदस्य सुरेन्द्र चौहान, एचसी नवानी, चित्र पांडे प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *