30 सितम्बर तथा 01 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित

सोलन।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितम्बर तथा प्रथम अक्तूबर, 2021 को 11 केवी बड़ोग फीडर के आवश्यक कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 30 सितम्बर तथा प्रथम अक्तूबर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पावर हाउस रोड, डाकघर सपरून, गुरूद्वारा रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *