कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 22.57 करोड़ हुए

वाशिंगटन ।

दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 22.57 करोड़ हो गए है। वहीं इस महामारी से अब तक कुल 46.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 5.74 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। बुधवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मृत्यु दर और टीकाकरण की संख्या क्रमश: 225,763,017, 4,647,792 और 5,747,547,990 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों क्रमश: 41,360,450 और 663,923 के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 33,289,579 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,019,830), यूके (7,316,519), रूस (7,072,825), फ्रांस (7,007,374), तुर्की (6,710,636), ईरान (5,340,656), अर्जेंटीना (5,229,848), कोलंबिया (4,932,998), स्पेन (4,918,526), इटली (4,613,214), इंडोनेशिया (4,174,216), जर्मनी (4,102,252) और मैक्सिको (3,516,043) हैं।
अगर कोरोना से हुई मौतों के संदर्भ में बात करें तो ब्राजील 587,797 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।
जिन देशों ने मौत के 100,000 आंकड़े को पार कर लिया है, उनमें भारत (443,213), मेक्सिको (267,969), पेरू (198,840), रूस (190,793), इंडोनेशिया (139,415), यूके (134,773), इटली (130,027), कोलंबिया (125,713), फ्रांस (116,454), ईरान (115,167) और अर्जेंटीना (113,816) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *