पुल व सडक़ के लिए धरना जारी

बागेश्वर।

पुल व सडक़ के लिए मंडलसेरा के लोगों का धरना रविवार को भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार दिन-प्रतिदिन तानाशाह होती जार ही है। उनके जनप्रतिनिधि लोगों की समस्या सुनने के बजाए मुंह फेर रहे हैं। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में जनता उन्हें देगी। सरकार के इस रवैये से अधिकारी भी बेलगाम हो गए हैं। उन्हें किसी की परवाह ही नहीं है। जनता परेशान है। जन जागृति समूह के अध्यक्ष प्रताप सिंह भंडारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने कहा वे लंबे समय से पुल, सडक़ और पानी की निकासी की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले है। उनके आंदोलन को अब एक महीना होने वाला है, लेकिन सरकार का एक भी नुमाइंदा उनकी खैरियत पूछने तक नहीं आया। पुल का शिलान्यास करने विधायक सबसे पहले पहुंचे, अब सुनने को तैयार नहीं हैं। बारिश में कीचड़ से सडक़ पटी रहती है। इस मौके पर कैलाश जोशी, भगवती बनकोटी, नरेंद्र सिंह बघरी, कुंदन कोरंगा, भूपाल सिंह रौतेला, शंकर जोशी, गणेश वर्मा, मोहित वर्मा, प्रवीण रौतेला, शेर सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *