गुलदार को पकडऩे के लिए वन विभाग ने लगाए पिंजरे

हरिद्वार

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोहालकी स्थित धूम सिंह एनक्लेव कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से स्थानीय निवासी खौफजदा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात ग्राम रोहालकी में धूम सिंह एनक्लेव कॉलोनी में एक घर के सामने गुलदार पालतू कुत्ते को उठा ले गया। जिसका पता सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चल सका। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार की मौजूदगी साफ दिखाई दी। बीती रात एक गुलदार कालोनी में घुस आया और एक मकान के गेट से पालतू कुत्ते को उठाकर अपना शिकार बना लिया। गुलदार के घर के बाहर सोए हुए कुत्ते को उठाकर ले जाने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। कालोनी में गुलदार आने से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। लोग खेतों में जाने भी डर रहे हैं। लोगों का कहना कि आसपास कई स्कूल भी हैं। ऐसे में गुलदार की मौजूदगी बच्चों के लिए भी खतरा बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया है। लेकिन वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्राम प्रधान चंदन सिंह ने वन विभाग से गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर दिनेशचंद नौडियाल ने बताया कि स्थानीय लोगो के कालोनी में गुलदार आने की सूचना पर गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरे लगा दिए गए हैं। वन विभाग की टीमों को भी तैनात किया गया है। चिन्हित कर जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *