व्यापारी स्वाभिमान जागरुकता अभियान 24 अगस्त से

लखनऊ ।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल 24 अगस्त को 17वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस मौके पर राजधानी से व्यापारी स्वाभिमान जागरूकता एवं संकल्प अभियान की शुरूआत की जायेगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की सरकारों को चलाने की सबसे सशक्त आर्थिक धुरी है। इसके बावजूद व्यापारियों से संबंधित नीति एवं नियम बनाते समय उनकी उपेक्षा की जाती है। व्यापारियों को जो महत्व मिलना चाहिए वह नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण राजनैतिक दलों की जाति धर्म में बांटने की सुनियोजित साजिश है। वोट देते समय व्यापारी बनिया, ब्राह्मण, यादव, दलित, मुस्लिम, पंजाबी, सिख के रूप में वोट देता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वह वर्ग है जिसमें सभी जाति धर्म के लोग शामिल हैं। व्यापारी से बड़ा वोट बैंक कोई नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *