बीच सड़क पर 300 लोगों ने फाड़े लड़की के कपड़े

लाहौर।

पाकिस्तान से एक शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला टिकटॉकर को सैकड़ों हमलावरों की भीड़ ने घेर लिया और उसके कपड़े फाड़ डाले। इतना ही नहीं भीड़ ने महिला को हवा में भी उछाला। इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह अपने छह साथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मीनार-ए-पाकिस्तान के पास एक वीडियो बना रही थी, जब लगभग 300 से 400 लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
उन्होंने शिकायत में कहा कि उसने और उसके साथियों ने भीड़ से बचने के लिए बहुत प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए, पार्क के सुरक्षा गार्ड ने मीनार-ए-पाकिस्तान के आसपास के बाड़े का गेट खोला। प्राथमिकी में पीडि़ता के हवाले से कहा गया है, ‘हालांकि, भीड़ बहुत अधिक थी और लोग बाड़े को लांघ रहे थे और हमारी ओर आ रहे थे, लोग मुझे धक्का दे रहे थे और इस हद तक खींच रहे थे कि उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए. कई लोगों ने मेरी मदद करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बहुत अधिक थी और वे मुझे हवा में फेंकते रहे।Ó
रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ में से किसी ने जबरन उनसे उनकी अंगूठी और इयरिंग्स भी छीन ली, उनके एक साथी का मोबाइल छीन लिया गया, उसका आइडी कार्ड और 15 हजार रुपये भी छीन लिए गए। लाहौर के डीआईजी ऑपरेशन साजिद कियानी ने एसपी को इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने महिला के सम्मान को ठेंस पहुंचाई है और उसे परेशान किया है, उन्हें कानून के तहत सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *