थाइज में दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

अक्सर वर्कआउट के दौरान या फिर वर्कआउट के बाद थाइज में खिंचाव आ जाता है और इस कारण असहनीय दर्द की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। थाइज में दर्द की समस्या अधिक चलने के कारण भी हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा अगर आप अपनी क्षमतानुसार ही चलें। खैर वजह चाहें जो भी हो, आप इन घरेलू नुस्खे को अपनाकर थाइज के असहनीय दर्द से राहत पा सकते हैं।
गर्म सिकाई करें
अगर किसी भी कारणवश थाइज में दर्द हो तो हॉट पैड से प्रभावित जगह की सिकाई करें। अगर हॉट पैड न हो तो एक तौलिये को गर्म पानी में डुबो लें और इसे निचोड़कर चार-पांच मिनट तक प्रभावित जगह की सिकाई करें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि पानी अधिक गर्म न हो क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। आप चाहें तो गर्म सिकाई की जगह ठंडी सिकाई भी कर सकते हैं।
जैतून के तेल से करें मालिश
जैतून के तेल में फेनोलिक कंपाउंड मौजूद होते हैं जो थाइज में होने वाले दर्द और सूजन को दूर कर सकते हैं। समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले जैतून के तेल को हल्का गर्म कर लें और फिर इसे दर्द से प्रभावित थाइज पर लगाकर कुछ मिनट धीरे-धीरे मालिश करें। इससे आपकी थाइज की मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द के साथ-साथ सूजन भी दूर होती है।
सेंधा नमक आएगा काम
सेंधा नमक में मैग्नीशियम और सल्फेट जैसे पोषक तत्व सम्मिलित होते हैं जो दर्द निवारक की तरह काम करते हैं। इसलिए थाइज के दर्द से राहत पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। राहत के लिए पहले सेंधा नमक में पानी की कुछ बूंदें मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से आपको दर्द से जल्द राहत मिल जाएगी।
प्याज भी है कारगर
प्याज में भी दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं जो थाइज के दर्द से राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं। समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इन टुकड़ों को एक रेशमी कपड़े में रखें। अब इस कपड़े को दर्द वाली जगह पर कस कर बांध लें और कम से कम दो घंटे के लिए बांधकर रखें। यकीन मानिए इससे आपको काफी राहत मलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *