प्रतीतपुर गांव में बारिश से गन्ने की फसल बर्बाद
विकासनगर।
झमाझम बारिश के चलते ऊफान पर आए खालों नालों ने प्रतीतपुर गांव में गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। कई किसानों की सालभर की मेहतन पानी में बह गई है। पीडि़त किसानों ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। कृषक यशपाल सैनी, अमित सैनी, सुमित, परवीन, रणवीर सैनी आदि ने बताया कि शुक्रवार शाम झमाझम बारिश के चलते प्रतीतपुर गांव में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के चलते खाले ऊफान पर आने से गन्ने की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। जिससे उनकी वर्षभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। भारी पानी आने से कई बीघा गन्नें की फसल बर्बाद हो गई है। बताया कि मामले में तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई गई है।
