अक्षय तृतीया पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़

ऋषिकेश(आरएनएस)।  तीर्थनगरी में अक्षय तृतीया पर गंगा घाटों में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बुधवार तड़के से ही त्रिवेणी घाट, रामानंद घाट, नाव घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, पीपल घाट, दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, सीता घाट आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की।
श्री दिगंबर जैन समाज ऋषिकेश ने अक्षय तृतीया पर हरिद्वार मार्ग पर श्रद्धालुओं को गन्ने का रस वितरित किया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने कहा कि जैन समाज द्वारा किया गया यह कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने अक्षय तृतीय पर प्रारंभ होने वाली चारों धाम की यात्रा के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *