हर साल शिक्षा पर बजट का 25 प्रतिशत खर्च करना दिल्ली सरकार के लिए निवेश है : आतिशी
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि हर साल बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा में निवेश करना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत सरकार के लिए खर्च नहीं बल्कि एक निवेश है।
उन्होंने कहा, डीपीएसआरयू को देश के पहले भेषज विज्ञान अनुसंधान विश्वविद्यालय में बदलना शिक्षा के प्रति केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हर साल शिक्षा में बजट का 25 प्रतिशत निवेश करना दिल्ली सरकार के लिए निवेश है, न कि कोई खर्च।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपराज्यपाल वी के सक्सेना और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पूर्व महानिदेशक निर्मल गांगुली भी शामिल हुए।
