दुकान पर छापेमारी कर 33 डिब्बे नकली क्रीम पकड़ी , दुकानदार गिरफ्तार


हरिद्वार(आरएनएस)।  रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक दुकान पर छापेमारी कर नकली क्रीम पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी दुकान को गिरफ्तार कर लिया है। दुकान से 33 डिब्बे नकली क्रीम के बरामद किए गए हैं। दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, एमएस केविन केयर स्टीव पॉवर डिटेक्टिव सर्विस बेंगलूरू की नयनतारा डेमी कंपनी की टीम ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार को ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में एक कॉस्मेटिक की दुकान पर नकली क्रीम बेचे जाने की सूचना पर छापा मारा। टीम ने दुकान से 33 डिब्बे बरामद करते हुए जांच-पड़ताल की। रागा डेटन टेन रिमूवल क्रीम के नाम से नकली क्रीम बेची जा रही थी। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि रुड़की से कोई युवक क्रीम बेचने के लिए उसके पास आया था। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दुकानदार इरशाद निवासी ग्राम बढेडी राजपुताना बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। नकली क्रीम बरामद कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *