डीएम ने वेयर हाउस का निरीक्षण किया
बागेश्वर
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण करते हुए र्इवीएम,वीवीपैट व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्ट्रॉग रूम सील, सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न पंजिकाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई। इस दौरान उन्होंने र्इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को र्इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में कोर्इ लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि मौजूद थे।
