सितारगंज महाविद्यालय में 25 नामांकन पत्र बिके
रुद्रपुर
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्र बिके। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महिला उपाध्यक्ष के लिए दो, सचिव एवं संयुक्त सचिव के लिए तीन-तीन, कोषाध्यक्ष के लिए चार नामांकन पत्र बिके। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए तीन, कला संकाय, विज्ञान संकाय व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए एक-एक नामांकन पत्र बिका। चुनाव प्रभारी डॉ. राजविंदर कौर ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा होंगे।
