छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली
रुड़की। चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। महात्मा गांधी की वेशभूषा में सजे बच्चों ने दांडी मार्च भी किया।
स्कूल की संरक्षिका राखी चंद्रा ने स्वच्छता जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की जननी है। अगर हम अपने आसपास साफ सफाई रखेंगे, तो स्वस्थ रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत एक और दो अक्टूबर को खास कार्यक्रम होंगे। विद्यालय प्रंबधक अभिषेक चंद्रा और प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने के लिए अपने आसपास के लोगों को जागृत करें, ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे।
