बलवंत अध्यक्ष और अमित महामंत्री बने


श्रीनगर गढ़वाल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला श्रीनगर की रविवार को नई नगर इकाई बिलकेदार व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें वीरेंद्र लिंगवाल संरक्षक, बलवंत सिंह रावत अध्यक्ष, शशि भट्ट को उपाध्यक्ष, अमित तिवारी महामंत्री, बिपेंद्र बिष्ट कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने कहा कि एक-एक व्यापारी को संगठित करने के लिए छोटी सी छोटी इकाई का गठन किया जा रहा है। कहा कि जिले के अंदर देवप्रयाग से लेकर धारी देवी तक लगभग छोटी-बड़ी 20 इकाइयां हैं। जिनमें 13 व्यापार मंडल गठित हैं और 7 व्यापार मंडल का गठन होना शेष है। कहा जल्द ही व्यापार मंडल बिलकेदार का शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। मौके पर जिला संयुक्त महामंत्री जगदीप रावत, व्यापार मंडल डांग के अध्यक्ष सौरभ पांडे भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *