रुद्रपुर में पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली


रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को पुलिस ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रविवार को एसएसपी ने तिरंगा बाईक रैली को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से झंडा दिखाकर शुभारंभ किया गया। तिरंगा झंडा रैली में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सीएमओ यूडीएन, रुद्रपुर सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी और पुलिस के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा झंडा यात्रा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से मेन रोड रुद्रपुर से होते हुए डीडी चौक से गाबा चौक होते हुए इंद्रा चौक से गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *