पीएचसी डूंगा में वैक्सीनेशन शुरु

विकासनगर

कोरोना संक्रमण से बचाव को कांसवाली कोठरी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डूंगा में सोमवार सुबह वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। बतौर मुख्य अतिथि सहसपुर विधायक ने वैक्सीनेशन की शुरुआत कराते हुए लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 18 से अधिक आयु के लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने मौजूद लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए मास्क का प्रयोग करने, बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील भी की। इस मौके पर नीरज नेगी, शिवम गोयल, सुनील, विशाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *