नुक्कड़ नाटक में प्लास्टिक फ्री इंडिया का संदेश दिया


रुड़की। केएलडीएवी पीजी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक फ्री इंडिया, बैड इफेक्ट ऑफ प्लास्टिक, प्लास्टिक बैन फॉर फ्यूचर विषय पर नुक्कड़ नाटक किया गया। 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रामाकृष्णन रमेश के दिशानिर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। लोगों को प्लास्टिक प्रयोग के दुष्परिणाम नाटक के माध्यम से बताए। प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने सभी कैडेट्स को पर्यावरण का महत्वता बताते हुए इसके संरक्षण के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *