धार्मिक संपत्तियों को खुर्द बुर्द होने रोकने की मांग
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उत्तरी हरिद्वार में धार्मिक सम्पत्तियों को खुर्द बुर्द करने वाले लोगों पर पर कार्यवाही की मांग की। कहा कि कोई भी किसी राजनीतिक दल से हो लेकिन सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने का अधिकार किसी को नहीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से उत्तरी हरिद्वार में धार्मिक सम्पत्तियों को खुर्द बुर्द कर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जिससे धर्मनगरी का नाम खराब हो रहा है। ऐसी सम्पत्तियों को सरकार को अधिग्रहण करना चाहिए।
