जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार


काशीपुर। यूकेलिप्टस के सरकारी बाग के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये की नकदी और ताश की गड्डी बरामद की गई है। मामले में केस दर्ज किया गया है। बुधवार को एसओजी टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग कुदइयोंवाला में यूकेलिप्टस बाग के पास जुआ खेल रहे हैं। एसओजी टीम ने यहां चार बाइकों की आड़ में जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक ताश की गड्डी और 12750 रुपये नकदी बरामद की। पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम उस्मान अली निवासी बसई कुंडा, जोगेंद्र निवासी इस्लामनगर कुंडा, शफीक निवासी इस्लामनगर, बसई, सचिन कुमार निवासी बाबरखेड़ा, कुंडा, लईक निवासी सरबरखेड़ा, कुंडा और उमर अशफाक निवासी सरबरखेड़ा बताया। आरोपी मौके पर खड़ी चारों बाइकों के कागज भी नहीं दिखा पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *